The accused of murder ran away by dodging the chaplain guards-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चालानी गार्डों को चकमा देकर हत्या का आरोपी भागा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 दिसम्बर 2019 5:52 PM (IST)
चालानी गार्डों को चकमा देकर हत्या का आरोपी भागा
जयपुर। टोक रोड पर शुक्रवार तड़के रोडवेज में सवार टोंक पुलिस के तीन चालानी गार्डों को चकमा देकर एक हत्या का आरोपी हथकड़ी सहित फरार हो गया। चालानी गार्डों की सूचना पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लग पाया। जिसके बाद चालानी गार्ड शिवदासपुरा थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि 11 दिसंबर को टोंक से नोहर हनुमानगढ़ कोर्ट में पेश करने के लिए तीन चालानी गार्डों के साथ हत्या का आरोपी अक्षय टांडी को रवाना किया गया था। उसके बाद 12 दिसंबर को कोर्ट में पेश करने के बाद चार बजे चालानी गार्ड उसे लेकर नोहर से जयपुर के लिए रवाना हुए। वहीं देर रात 11 बजे रींगस में रुक कर आरोपी एवं तीनों चालानी गार्डों ने खाना खाया और 2 बजे सिंधी कैंप बस स्टैण्ड पहुंचे। बस स्टैण्ड पहुंचने के बाद सवा दो बजे सिंधी कैंप बस स्टैण्ड से टोंक के लिए रवाना हुए। रात करीब तीन बजे जैसे ही शिवदासपुरा टोल प्लाजा पर पहुंचे। उस दौरान आरोपी अक्षय टांडी चालानी गार्डों को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चालानी गार्डों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास भी किया गया, लेकिन आरोपी अंधेरा का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल आरोपी की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement