Sensation due to the body of a middle aged under a bridge in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में पुल के नीचे अधेड़ का शव मिलने से सनसनी

khaskhabar.com: सोमवार, 31 अगस्त 2020 5:05 PM (IST)
जयपुर में पुल के नीचे अधेड़ का शव मिलने से सनसनी
जयपुर। शिवदासपुरा इलाके में सोमवार दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआवने कर शव को अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस मृतक की शिनाख्त के साथ वारिसान की तलाश कर रही है। एसएचओ इन्द्रराज ने बताया कि कोटा सवाई माधोपुर को जाने वाली रेलवे लाइन पर बने टोंक रोड के पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। लाश मिलने की बात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआवन कर मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए। मृतक की पहचान नहीं होने पर शव को एम्बूलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है, जिसने नीले रंग की जींस और हरे रंग की शर्ट पहन रखी है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान है, जिसके कारण पुलिस ने हत्या की बात से इंकार नहीं किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement