Sandeep Gdoli including illegal weapons rogue gang arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संदीप गडोली गिरोह का बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 23 जनवरी 2017 11:18 PM (IST)
संदीप गडोली गिरोह का बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार
झज्जर। पुलिस की एक टीम द्वारा गश्त के दौरान एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। अपराध जांच शाखा झज्जर के प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि एसपी बी सतीश बालन द्वारा सतर्कता एवं कड़ी निगरानी से गस्त एवं नाका ड्यूटी करने तथा अपराधियों को पकडऩे के कड़े दिशा.निर्देश किया गए थे। एसपी के दिशा निर्देशानुसारअपराध जांच शाखा झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही मुकेश कुमार व सचिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम थाना झज्जर के एरिया में गश्त पर तैनात थी। पुलिस टीम जब गुड्डा बाईपास पुल झज्जर के पास मुस्तैदी से गश्त पर तैनात थी तो एक युवक पुलिस टीम को सामने देखकर संदेहजनक हालात में भागने की कोशिश करने लगा। जिस पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा शक की बिना पर युवक को काबू किया गया। पकड़े गए युवक की मौका पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान सचिन उर्फ बिल्लू पुत्र मनजीत सिंह निवासी गांव बहू अकबरपुर जिला रोहतक के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया। सीआईए प्रभारी ने बताया कि अवैध हथियार सहित पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में संगीन किस्म की वारदातों का खुलासा करते हुए बताया कि वह संदीप गडोली आपराधिक गिरोह का सदस्य है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर संदीप गडोली के परिवार के कहने पर गुडग़ांव निवासी पप्पू गुर्जर की नवंबर 2016 में गुडग़ांव में हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। एक अन्य वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी ने बताया कि करीब पांच छह महीने पहले उसने अपने साथियों के साथ मिलकर भिवानी से एक स्वि ट डिजायर गाड़ी छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। उसने बताया कि उसी दिन गोहाना रोहतक रोड पर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में भी वह शामिल था और फायर करते हुए वह अपने साथियों के साथ मौका से भाग निकला था। अपने गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए झगड़े में उसने जान से मारने की नीयत से फायर करने की वारदात की थी। सीआईए प्रभारी झज्जर ने बताया कि अवैध हथियार सहित पकड़े गए उपरोक्त आरोपी को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

[@ खुला अय्याश बाबा का राज,औरतों को यूं फंसाती थी शिष्याएं]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement