गया। बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले में अज्ञात अपराधियों ने सोमवार को कोठी क्षेत्र के थाना प्रभारी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, कोठी के थाना प्रभारी कयामुद्दीन अंसारी सुबह टहलने निकले थे तभी थाना से कुछ ही दूरी पर एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों का मानना है कि गोली मारने के बाद अपराधियों ने थाना प्रभारी पर चाकू से भी वार किया।