Person killed for 2 rupees in Andhra Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आंध्र प्रदेश में 2 रुपए की खातिर ली युवक की जान

khaskhabar.com: रविवार, 10 नवम्बर 2019 4:23 PM (IST)
आंध्र प्रदेश में 2 रुपए की खातिर ली युवक की जान
अमरावती। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में दो रुपए को लेकर हुई बहस में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना काकीनाडा ग्रामीण ब्लॉक के वलासपकला गांव में शनिवार देर रात हुई। पुलिस के अनुसार, सुवर्णाराजू (24) एक साइकिल की दुकान पर अपने साइकिल के टायर में हवा भराने गया था। उसके पास दो रुपए नहीं थे, इसे लेकर उसकी दुकान के मालिक सांबा से बहस हो गई। सुवर्णाराजू मजदूरी करता है। सांबा के उसे गाली दिए जाने पर उसने कथित तौर पर उससे मारपीट करना प्रारंभ कर दिया। इससे नाराज होकर सांबा के दोस्त अप्पा राव ने एक लोहे की रॉड उठाई और सुवर्णाराजू के सिर पर मार दी। स्थानीय लोगों नेसुवर्णाराजू को काकीनाडा के सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सांबा व अप्पा राव पर हत्या का एक मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सांबा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement