Advertisement
सुरक्षा के दावों की खुली पोल, जयपुर में पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच सोती हुई दो साल की बच्ची गायब

पुलिस के मुताबिक पीडित परिवार राजसमंद का रहने वाला है और जयपुर में रहकर गुब्बारे बेचने का कार्य करता है। परिवार सिर्फ फुटपाथ पर रहकर ही अपनी जिंदगी गुजर बसर कर रहा है।
लेकिन हैरानी की बात ये है कि अगर बच्ची को कोई उठाकर ले गया है तो पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में हैं। न्यू ईयर से दो दिन पहले जयपुर कमिश्नरेट की ओर से जयपुर में सुरक्षा व्यवस्था कायम करने के पुख्ता इंतजामात किए जाने का दावा किया गया था। साथ ही चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा होने के भी दावे किए गए थे। लेकिन बच्ची के गायब होने ने दावों की पोल खोल कर रख दी है। साथ ही, पुलिस की पूरी कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा दिए हैं। खास बात ये है कि जो बच्ची गायब हुई है वह वीआईपी इलाके सी स्कीम से, जहां पर हर समय पुलिस गश्त पर रहती है, ऐसे में बच्ची कैसे गायब हो गई यह एक बड़ा सवाल है।
बहरहाल, बच्ची को कोई उठाकर कर ले गया है या फिर बच्ची खुद अपने आप उठकर चली गई है, इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस अन्य सीसीटीवी फुटेज के आधार और लापता बच्ची का पता लगाने में जुट गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


