One arrested for stealing a motorcycle-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोटरसाईकिल चुराने के आरोप में एक गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 अगस्त 2025 8:04 PM (IST)
मोटरसाईकिल चुराने के आरोप में एक गिरफ्तार
भीलवाड़ा। शहर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप मे मुक्तिधाम के पास बजरंग काॅलोनी जवाहर नगर निवासी कपिल उर्फ कमल भांभी पुत्र खेमराज भांभी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुरजीत ठोलिया ने बताया कि डांगी फेक्ट्री के पीछे आजाद नगर निवासी मुकेश पुत्र डालचन्द सुवालका ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 अगस्त शनिवार को 03 बजे घर पर खाना खाने आया था। बाहर खड़ी मोटरसाईकिल को अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 303/02 के तहत प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कपिल भंाभी को गिरफ्तार किया। इस कार्यवाही मे हेडकांस्टेबल परसराम, राकेश कुमार, कुलदीप सिंह, व आशीष कुमार का योगदान रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement