Neighbor molests woman in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में पड़ोसी ने किया महिला से दुष्कर्म

khaskhabar.com: शनिवार, 18 जुलाई 2020 2:11 PM (IST)
जयपुर में पड़ोसी ने किया महिला से दुष्कर्म
जयपुर। रामगंज इलाके में पड़ौसी युवक के महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसीपी (रामगंज) सुरेश चन्द्र जागिड़ ने बताया कि रामगंज निवासी 23 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पड़ौस में रहने वाले यामिन ने बातचीत के दौरान नजदीकियां बढ़ाई। जिसके बाद आरोपी यामिन ने अपने परिचितों की मदद से डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरी ओर एसीपी जागिड़ ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व पीडि़ता की रामगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उसे बरेली उत्तर प्रदेश से दस्तयाब किया था। उस समय पीडि़ता ने बयानों में अपनी इच्छा से आरोपी यामिन के साथ आना और पति के खिलाफ शिकायत की थी। जिसके बाद शुक्रवार को यामिन सहित अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement