जोधपुर। जिले के खेड़ापा थाना क्षेत्र के बावड़ी कस्बे में मानसिक बीमार युवक ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने के बाद पंखे के हुक पर लटककर जान दे दी। घटना से कस्बे में सनसनी फैल गई। घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
खेड़ापा थाना अधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि बावड़ी कस्बे निवासी गुमान राम पुत्र सत्यनारायण सेन और उसकी पत्नी वीणा सेन शनिवार सुबह किराये के मकान के कमरे में मृत मिले। गुमान राम बनके के ऊपर कपड़े की रस्सी से लटका हुआ था, जबकि उसकी पत्नी का शव एक अन्य कमरे में जमीन पर बिस्तर पर मिला। प्रथम दृष्टया लगता है कि गुमान राम ने शुक्रवार देर रात पत्नी का गला घोंट दिया और फिर दूसरे कमरे में जाकर पुराने कपड़े से बनी रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के गले पर गला घोंटने के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने जैसलमेर के लाठी गांव में रहने वाले मृतका के पीहर पक्ष को सूचित कर दोनों शव बावड़ी के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी रखवाए हैं। पीहर पक्ष वालों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि गुमानराम की शादी करीब 9 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। एक 4 साल का दूसरा करीब 6 वर्ष का है। बड़ा पुत्र शनिवार सुबह उठा तो मां को लेटा पाया और पिता फंदे पर लटके हुए थे। उसने मां को उठाने की कोशिश की फिर पीछे रहने वाले मकान मालिक को सूचना दी ने कहा कि मां सो रही है और पिता फंदे पर लटक रहे हैं।