Advertisement
मां का परिचित ही निकला युवती का कातिल

सोलन। जिले के ओच्छघाट में दो दिन पहले घर में घुसकर एक युवती को बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाला युवक गुरूवार देर रात करीब ढाई बजे पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी अपने दोस्त के यहां छिपा हुआ था। मोबाइल लोकेशन का पता लगाकर पुलिस ने उसे हरियाणा के मनीमाजरा से दबिश देकर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धर्म सिंह पुत्र कृपा राम निवासी गांव तिमली पंचायत कुठाड़ के रूप में हुई है। यह एक ढाबे पर वेटर का काम करता है। सुबह पांच बजे तक चली कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। उसने यह भी बताया कि युवती की मां से उसका परिचय था और विवाद के चलते हुए उसने ऐसा किया है। पुलिस उसे उठाकर सोलन ले आई है।
यह थी हत्या की वजह -
हत्यारा युवती की मां कल्पना देवी को करीब डेढ़ साल से जानता था। कल्पना देवी के पास उसके कुछ जरूरी कागजात थे। इन्हें लेने के लिए वह तीन दिन से उसके घर के चक्कर लगा रहा था। लेकिन कल्पना देवी ने कागजात देने से इंकार कर दिया। बुधवार को जब वह आखिरी बार कल्पना देवी के घर गया तो वहां उसकी बेटी अकेली थी। आरोपी ने पहले कल्पना देवी से फोन पर बात की थी। पुलिस पूछताछ में उसकी मां ने धर्म सिंह के वारदात के समय घर में होने की बात कही। इसके बाद धर्म सिंह और युवती के बीच कागजातों को लेकर बहस शुरू हो गई। आरोपी ने कमरे में ही पड़े दराट से एक के बाद एक तीन वार करके युवती को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे घसीट कर दूसरे कमरे में ले गया और बेड के पीछे फेंककर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
सोलन
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features