Minor thrown from roof after attempt of rape in Rampur, UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी के रामपुर में दुष्कर्म के प्रयास के बाद नाबालिग को छत से फेंका गया

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 दिसम्बर 2020 12:04 PM (IST)
यूपी के रामपुर में दुष्कर्म के प्रयास के बाद नाबालिग को छत से फेंका गया
रामपुर । उत्तर प्रदेश के रामपुर में 15 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के विफल प्रयास के बाद एक शख्स द्वारा उसे छत से गिराए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस ने इसकी सूचना दी है। लड़की की हड्डियों में कई फ्रैक्चर आए हैं, जिसके इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एक ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया। यह घटना मंगलवार रात को सिविल लाइंस में हुई और बुधवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
रामपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अरुण कुमार सिंह ने कहा, सिविल लाइंस थाने के अंतर्गत पहाड़ी गेट इलाके में रहने वाले आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत आने वाली धाराएं शामिल हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement