दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में एक दबंग रातभर एक अधेड़ को बेरहमी से पिटता रहा। दबंगई का आलम ये कि वो पुलिस को फ़ोन भी करता रहा लेकिन बिहार पुलिस रात भर चैन की नींद सोती रही। नतीजा ये हुआ कि पिटाई की वजह से उस शख्स की मौत हो गई। उसका कसूर बस इतना सा था कि उसने बेटे ने दबंगो के घर की एक लडक़ी से दिल लगा लिया था।