देवर चाहता था अवैध संबंध, भाभी ने मना किया तो उठाया ऐसा कदम
khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अप्रैल 2017 10:18 AM (IST)
पुलिस के अनुसार बीती रात सुरेंद्र राम पीडिता के घर पर आया। उसके साथ
शारीरिक संबंध बनाने की बात कही, लेकिन पीडिता ने इंकार कर दिया। इससे
गुस्सा कर उसने पीडिता के साथ मारपीट की और उसके प्राइवेट पार्ट में बीयर
की बोतल डाल दी। पीडिता को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया
गया, लेकिन हालत को देखते हुए रांची रेफर कर दिया। रांची के राजेन्द्र
इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में ले जाया गया, जहां उसने दम तोड
दिया। घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों ने आरोपी को मौत की सजा दिए जाने
की मांग करते हुए उनके घर के बारह प्रदर्शन किया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।