देवर चाहता था अवैध संबंध, भाभी ने मना किया तो उठाया ऐसा कदम
khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अप्रैल 2017 10:17 AM (IST)
रांची। हमारे समाज में देवर के लिए भाभी मां के समान होती है। लेकिन एक
सिरफिरे ने देवर और भाभी के रिश्तें को तार-तार कर दिया। झारखंड के लातेहार
में एक विधवा महिला के साथ हैवानियत की वादारत सामने आई है। शारीरिक संबंध
बनाने से मना करने बौखलाए देवर ने पहले तो भाभी की जमकर पीटाई की और इससे
भी उस राक्षस का मन नहीं भरा तो महिला के प्राइवेट पार्ट में बीयर की बोतल
डाल दी। पीडिता को गंभीर हालत में रांची के एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती
कराया, लेकिन महिला ने दम तोड दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी देवर को
गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लातेहार के बानपुर
क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय महिला के पति उपेंद्र राम की मौत हो गई
थी।
बताया जा रहा है कि उसके पति ने करीब एक साल पहले खुदकुशी कर
ली थी। इसके बाद से पीडित महिला अपनी चार साल की बेटी के साथ अकेले घर में
रहने लगी। उसके पड़ोस में रहने वाले उसके देवर सुरेंद्र राम की उस पर बुरी
नीयत से देखता था और उसके साथ संबंध बनाना चाहता था।
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे