Man assaults male friend for refusing to have sex-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समलैंगिक दोस्त से परेशान हुआ युवक, कर दिया ऐसा काम

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 6:22 PM (IST)
समलैंगिक दोस्त से परेशान हुआ युवक, कर दिया ऐसा काम
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे सिटी पुलिस ने एक 23 वर्षीय होमोसेक्शुअल युवक को अपने पुरुष साथी को कथित तौर पर चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ‘दोनों पुरुष पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में थे। मंगलवार रात आरोपी शिकायतकर्ता के घर गया और दोनों ने आपस में संबंध बनाए। बुधवार सुबह शिकायतकर्ता ने जब फिर से संबंध करने की बात कही तो आरोपी ने इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों में लड़ाई शुरू हो गई।’ लड़ाई के दौरान आरोपी ने एक धारदार हथियार से शिकायतकर्ता पर वार किया। शिकायतकर्ता फिलहाल हॉस्पिटल में एडमिट है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement