Lover called minor to hotel, gangraped her along with friends, 3 arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रेमी ने बुलाया नाबालिग को होटल में, दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, 3 गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2022 7:11 PM (IST)
प्रेमी ने बुलाया नाबालिग को होटल में, दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, 3 गिरफ्तार
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के कासना थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शोएब, वसीम और एक नाबालिग आरोपी के रूप में हुई है। दो दिन पहले किशोरी ने पुलिस से शिकायत की थी। उसने बताया था कि प्रेमी ने होटल के कमरे में बुलाकर उसके साथ गैंगरेप किया था। इस मामले की सूचना वादी (लकड़ी के चचेरे भाई) ने पुलिस को दी थी। वादी ने अपनी शिकायत में बताया था की उसके पड़ोस में रहने वाले एक आरोपी वसीम ने किशोरी का जबरदस्ती अपहरण किया है। उसे कमरे में बंद कर, दुष्कर्म व मारपीट की गयी। युवती का आरोप है कि वहां मौजूद वसीम, शोएब सहित चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। किशोरी को मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमे एक नाबालिग आरोपी है। जिसकी उम्र लगभग 15 साल है। उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। बाकी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement