Killed the first girlfriend, later killed herself-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 14, 2025 2:44 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

पहले प्रेमिका को मारा, बाद में खुद ने जान दी

khaskhabar.com: सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 10:33 AM (IST)
पहले प्रेमिका को मारा, बाद में खुद ने जान दी
बांसवाड़ा। लोहारिया थाने के देलवाड़ा गांव में युवक ने पहले प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी फिर खुद हाईटेंशन तार से लटक कर आत्महत्या कर ली। महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पड़ताल की तो यह शव सांगोली निवासी 22 वर्षीया अनिता पुत्री वागजी निनामा का था। गले में घाव देखने पर पुलिस आसपास हथियार की तलाश करने लगी। इसी बीच 100 मीटर की दूरी पर एक युवक का शव भी देखा गया। जिसकी पहचान वालपुरा निवासी हितेष के रूप में हुई। मामला प्रेम प्रसंग का होना सामने आया। लोहारिया थानाधिकारी चैलसिंह ने बताया कि यह घटना शनिवार रात की है। यह प्रेमी जोड़ा रात से ही घर से गायब था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement