jhansi girl gangraped by friends-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिवपुरी के होटल में युवती से गैंगरेप, महिला सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 अगस्त 2019 9:25 PM (IST)
शिवपुरी के होटल में युवती से गैंगरेप, महिला सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के एक होटल में उत्तर प्रदेश के झांसी से घूमने आए तीन युवकों ने एक युवती की मदद से एक अन्य महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला। एक माह पुरानी इस घटना पर पुलिस ने अब महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, झांसी से 28 जुलाई को तीन युवक एक युवती की मदद से अन्य युवती को घुमाने के बहाने शिवपुरी लाए थे। इन लोगों ने होटल में दो कमरे बुक कराए। यहीं तीनों युवकों ने अपनी सहयोगी महिला की मदद से दूसरी युवती को डरा धमकाकर अपनी हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद पांचों झांसी लौट गए। फिजिकल थाने की प्रभारी दीप्ति तोमर ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि पीड़ित युवती ने चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement