Jaipur police raid at restaurant at 3 pm in the restaurant-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर पुलिस ने रेस्टोरेंट में रात 3 बजे मारा छापा, लड़के और लड़कियों को देख उड़ गए होश...

khaskhabar.com: रविवार, 15 अक्टूबर 2017 3:00 PM (IST)
जयपुर पुलिस ने रेस्टोरेंट में रात 3 बजे मारा छापा, लड़के और लड़कियों को देख उड़ गए होश...
जयपुर । राजधानी जयपुर में अवैध रूप से हुक्का बार धड़ल्ले से चल रहे हैं। बैन किए जाने के बावजूद रेस्टोरेंट की आड़ में इन हुक्काबारों को चलाया जा रहा है। खास बात ये है कि यूथ बिग्रेड़ में इन हुक्काबारोें को लेकर जबरदस्त क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। तभी तो पुलिस की ओर से की गई हर कार्रवाई में स्कूल और काॅलेज स्टूडेंट्स हुक्का पीते हुए पाए गए हैं। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है जयपुर में । मगर एक बार फिर पुलिस ने इन अवैध रूप से चल रहे हुक्काबारों पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी के तहत मोतीडूंगरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज देर रात एक रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे एक हुक्का बार को पकड़ा। चौंकाने वाली बात ये है कि पुलिस ने यह कार्रवाई करीब 3.30 बजे की। जिस समय पुलिस ने यहां छापा मारा तो काॅलेज के लड़के और लड़कियां धुएं का छल्ला उड़ाते हुए कश मार रहे थे। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान लड़के लड़कियां से भाग छूटे। लेकिन पुलिस ने मौके से तीन लोगों को दबोचा।
पुलिस के मुताबिक गोविंद मार्ग स्थित रोमियो ट्रीट रेस्टोरेंट में काफी दिनों से हुक्का बार चलने की सूचनाएं मिल रही थी। इस पर पुलिस ने 3.30 बजे योजना बनाते हुए छापा मारा। पुलिस ने मौके से तीन हुक्का संचालकों को दबोच लिया। पुलिस को रेस्टारेंट में एक दर्जन हुक्के, 15 डिब्बे, आधा दर्जन फ्लेवर, 7 पाइप और आधा दर्जन चिलम बरामद हुआ जिसे जब्त कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी कृष्ण कुमार, विक्की उर्फ विवेक और राहुल शर्मा है। पुलिस के मुताबिक ये सभी लोग यहां पर रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्काबार चलाते हैं और देर रात तक हुक्का पार्टियां करते हैं। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement