Advertisement
नशे के सौदागरों को पकड़ते-पकड़ते खुद नशा तस्कर बन गया इंस्पेक्टर

तस्करों की मदद करने का आरोप
पुलिस के अनुसार सूत्रों ने बताया कि साल 2013 में इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह जिला तरनतारन में तैनात रहे। इस दौरान उक्त इंस्पेक्टर ने नशीले पदार्थों के तस्करों पर केस दर्ज किए और बरामदगी हुई। तरनतारन के थाना सरहाली में दर्ज 3 केसों में नामजद आरोपियों की मदद इंस्पेक्टर इन्द्रजीत सिंह व उस समय वहां तैनात डी.एस.पी. जसवंत सिंह ने की।
रिटायर्ड हो चुके हैं डी.एस.पी. जसवंत सिंह,
एस.टी.एफ. के सूत्रों ने बताया कि तस्करों की मदद के आरोपों में घिरे डी.एस.पी. जसवंत सिंह पिछले समय में रिटायर्ड हो चुके हैं और आजकल विदेश में बताए जा रहे हैं। इंस्पैक्टर इंद्रजीत सिंह से जांच पूरी होने के पश्चात एस.टी.एफ. डी.एस.पी. जसवंत सिंह पर शिकंजा कसने के लिए काम करेगी।
जालंधर के बाद फगवाड़ा स्थित सरकारी क्वार्टर में भी रेड
इंस्पैक्टर इंद्रजीत के सरकारी क्वार्टर में सर्च के पश्चात पुलिस टीम ने उसके फगवाड़ा स्थित सरकारी क्वार्टर में रेड की। सर्च के दौरान पुलिस टीम के होश फाख्ता हो गए क्योंकि इंस्पैक्टर इन्द्रजीत सिंह के फगवाड़ा स्थित सरकारी क्वार्टर नम्बर 3 से 3 किलो स्मैक, 4 किलो हैरोइन बरामद हुई। उक्त हैरोइन व स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
अमृतसर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


