Gold-silver jewelery stolen including cash on New Year-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

न्यू ईयर पर नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी

khaskhabar.com: सोमवार, 01 जनवरी 2018 8:43 PM (IST)
न्यू ईयर पर नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात चोरी
जयपुर। न्यू ईयर के मौके पर चोरों ने राजधानी जयपुर में अपना डंका बजाया। हरमाडा थाना क्षेत्र मे चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़ कर हजारों नगदी व सोने-चांदी के जेवरातो सहित सामान चुराकर ले गए। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ले जांच में जांच जुट गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र मे रोजदा गांव मे एक किराणे व ज्वैलर्स की दुकान पर चोरो ने धावा बोला और दुकान से 4 हजार रुपए व ज्वैलर्स की दुकान पर करीब आधा किलो सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। चोरों की का पता जब लगा तब दुकान के पास एक मकान मे सो रहे एक युवक को आवजे सुनाई दी तो उसकी आंख खुल गई और बाहर जाकर देखा तो चोर ज्वेलर्स की दुकान मे सामान बटोर रहे थे ।
युवक को दुकान की तरफ आता देख चोर भाग छूटे। वहीं लोगो ने बताया की क्षेत्र मे लगातार चोरीयां हो रही है। वहीं पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठी है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement