सागर। एमपी के सागर जिले में चलती बस में अनुसूचित जनजाति की एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार देवरी निवासी यह 24 वर्षीय छात्रा सागर के एक कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही है। उसने शनिवार को एक लिखित आवेदन दिया, जिसमें कहा गया है कि दयाल राठौर नामक युवक उसे पिछले काफी समय से परेशान कर रहा था। दो सितंबर को वह उसे (छात्रा) मकरोनिया क्षेत्र में मिला और मंदिर का प्रसाद बताकर कुछ खिला दिया।