Gang rape with mentally weak girl in delhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मानसिक रूप से कमजोर लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

khaskhabar.com: बुधवार, 18 सितम्बर 2019 11:15 AM (IST)
मानसिक रूप से कमजोर लड़की से सामूहिक दुष्कर्म
नई दिल्ली। यहां इंद्रप्रस्थ पार्क में मानसिक रूप से कमजोर एक लड़की से दो युवकों ने रविवार देर रात सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। युवती की उम्र 20 साल बताई जा रही है। सुबह की सैर के लिए पार्क पहुंचे लोगों ने पीड़िता को बेसुध हाल में पड़े हुए देखा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सनलाइट कालोनी थाना पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता सराय काले खां बस अड्डा इलाके में अक्सर फुटपाथ पर भीख मांगती दिखाई देती थी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement