Advertisement
दिल्ली में 1.196 किलोग्राम हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन उर्फ कालू, पारस उर्फ बुन्नी, इश्मत तारा और मीना उर्फ समीरा के रूप में की गई है। मीना को सबसे पहले पकड़ा गया, जिसके पास से 27.67 ग्राम हेरोइन मिली। उसके बयान और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने पारस और इश्मत तारा को भी उनके वजीराबाद स्थित ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से कुल 170 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इन दोनों को नशीले पदार्थ की आपूर्ति पवन उर्फ कालू करता था।
इसके बाद पवन को एक स्कूटी के साथ मंगोलपुरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। स्कूटी की डिक्की से कुल 998.7 ग्राम हेरोइन के 10 पैकेट बरामद हुए। चारों आरोपी एक संगठित ड्रग नेटवर्क का हिस्सा थे और क्षेत्र में मांग के अनुसार हेरोइन सप्लाई करते थे। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
क्राइम
Advertisement
Traffic
Features


