Four people have committed misdeeds-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चार जनों ने किया दुष्कर्म, पीडि़ता के खींचे अश्लील फोटो, यहां जानें

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 जनवरी 2019 12:20 PM (IST)
चार जनों ने किया दुष्कर्म, पीडि़ता के खींचे अश्लील फोटो, यहां जानें
भरतपुर। सावलेर गांव में चार युवकों ने एक लडक़ी की अश्लील फोटो खींचकर सामूहिक रेप करने का मामला सामने आया है। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फै ल गई है। गुस्साए आरोपियों ने लडक़ी अश्लील फोटो को मोबाइल पर वाइरल कर दिया है। पीडि़ता के पिता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने बताया कि सावलेर गांव की एक लडक़ी दो जनवरी को खेत पर जानवरों के लिए चारा लेने गई थी, यहां पर खेत पर लडक़ी को अकेले पाकर सावलेर निवासी अज्जर पुत्र शेर मोहम्मद ने रेप किया। उसी दौरान लडक़ी के अश्लील फोटो मोबाइल से खींच लिए और उन फोटो को वाइरल करने की धमकी दे डाली। फोटो की धमकी देकर आरोपी ने पीडि़ता के साथ बीस दिन तक अपनी हवस मिटाता रहा। इस दौरान पीडि़ता के साथ आरोपी के तीन साथियों ने भी बलात्कार किया। इनके नाम आबिद पुत्र आस मोहम्मद, रहीश पुत्र दिन मोहम्मद, अब्बास हैं। 22 जनवरी को चारों आरोपियों ने पीडि़ता को धमकी दी कि जंगल आ जाए नहीं तो फोटो को मोबाइल पर वाइरल कर देंगे। इस पर पीडि़ता ने यह सारी घटना अपने घरवालों को बताई। पीडि़ता जंगल में नहीं जाने से गुस्साए आरोपियों ने लडक़ी की अ श्लील फोटो को गांव के लडक़ों के मोबाइल पर वाइरल कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement