Fire at the stores roof, fire broke out, two firearms were found-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुकान की छत पर रखे गत्तों में लगी आग, दो दमकलों ने पाया काबू

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 सितम्बर 2017 8:17 PM (IST)
दुकान की छत पर रखे गत्तों में लगी आग, दो दमकलों ने पाया काबू
जयपुर। जालुपुरा थाना इलाके में गुरुवार शाम लोहे के पार्ट्स की दुकान की छत पर पड़े गत्ते के कार्टूनों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दो दमकलों ने करीब आधा घटें की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रथमदृष्टा आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि लालरपुरा कॉलोनी निवासी दिनेश माहेश्वरी की वनस्थली मार्ग पर लोहे के पार्ट्स की दुकान है। शाम करीब साढ़े छह बजे दुकान की छत से धुआं उठते देख वहां काम करने वाले कर्मचारी ने उन्हें बताया। इस पर अन्य कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन धुएं के साथ आग की तेज लपटे देख सभी दुकान से बाहर निकल आए। इस दौरान किसी ने पुलिस और दमकल को आग की सूचना दे दी। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद दो दमकले घटनास्थल पर पहुंच गई तथा कड़ी मशक्कत कर आधे घटें में आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने बताया कि आग छत पर रखे गत्ते के कार्टून में आग लग गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement