Father killed daughter and Put in the canal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पिता ने ही बेटी को मारकर डाल दिया था नहर में

khaskhabar.com: बुधवार, 10 मई 2017 10:28 PM (IST)
पिता ने ही बेटी को मारकर डाल दिया था नहर में
भरतपुर। ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामले का बुधवार को खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार 7 मई को शहर की सुजानगंगा नहर में मृत मिली 22 वर्षीय युवती नीलम जाट निवासी शेरसिंह नगर थाना अटलबंद की उसके पिता ने हत्या कर लाश नहर में फेंकी थी। अटलबंद थाना पुलिस ने युवती के पिता चंद्रभान जाट को गिरफ्तार कर लिया है। उसके अन्य परिजन फरार हैं। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार टांक ने बताया कि कुमारी नीलम का अपने पड़ोस में रहने वाले युवक कोमल यादव से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 4 मई को नीलम घर से बिना बताए कोटा पहुंच गई थी। परिजन 6 मई को नीलम को कोटा से ले आए। घर पर नीलम से मारपीट की गई। इसमें उसका एक हाथ टूट गया। बाद में परिजनों ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश को रात्रि के समय बाइक पर लाकर गांधी पार्क के पास बाल हनुमान मंदिर के समीप सुजान गंगा नहर में फेंक दिया। बाद में थाना अटल बंद में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement