father burned the girl-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पिता ने बच्ची को गर्म सलाखों से दागा

khaskhabar.com: सोमवार, 19 मार्च 2018 7:50 PM (IST)
पिता ने बच्ची को गर्म सलाखों से दागा
भीलवाडा। आज हम 21 वीं सदी में जी रहे है लेकिन लोग अब भी पिछडे हुए है। लोगों में अंधविश्वास कितना है यह राजस्थान में भीलवाडा जिले के कारोई थाने के रामा खेडा गांव में देखने को मिला जहां एक पिता ने अपनी चार माह की बीमार बेटी को गर्म सरिया से दाग दिया। अब उसकी हालत खराब है। सुत्रों के मुताबिक, निमोनिया के इलाज के नाम पर एक आदमी के कहने पर पिता ने अपनी चार माह की बच्ची को गर्म सलाखों से दाग दिया। उसकी हालत गंभीर होने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। बच्ची के पिता उदय लाल भील ने कहा कि मेरे बेटी नन्दिनी को निमोनिया हो गया था। जिस पर हमारे पास ही रहने वाले व्यक्ति को लोक देवता की चौकी में उसने बच्ची को दागने (दांव लगाने) के लिए कहा। इस पर हमने उसे गर्म सलाखों से पेट पर दांव लगा दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement