fake Gold Brick seller arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

25 लाख में नकली सोने की ईंट थमाने वाला टटलूबाज गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016 9:59 PM (IST)
25 लाख में नकली सोने की ईंट थमाने वाला टटलूबाज गिरफ्तार
भरतपुर। थाना पहाड़ी पुलिस ने झारखंड निवासी एक व्यक्ति से सस्ते दामों में सोने की ईंट बेचने का झांसा देकर 25 लाख रुपए हड़पने वाले फरार एक टटलूबाज को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी सुरेंद्र कविया ने बताया कि न्यू गांधीनगर थाना डोरंडा जिला रांची (झारखंड) निवासी सुबोध कुमार ने गांव तिलकपुरी थाना पहाड़ी निवासी साहबुदीन उर्फ सुलेमान जाति मेव तथा तीन अन्य बदमाशों के विरूद्ध सस्ते दामों में सोने की ईंट बेचने का झांसा देकर बुलाने व गांव तिलकपुरी के पास धोखाधड़ी कर नकली सोने की ईंट को असली बताकर 25 लाख रुपए हड़प लेने का मामला 6 नवंबर, 2015 को थाना पहाड़ी पर पंजीबद्ध कराया था। सहायक उपनिरीक्षक धर्मपाल सिंह ने फरार आरोपी मुबारिक मेव निवासी मांदौर थाना पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। दहेज नहीं लाई तो माथे पर गुदवाया मेरा बाप चोर, शरीर पर गालियां

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement