eveteasing with minor girl in jaipur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सब्जी लेने गई नाबालिग से छेड़छाड़, शोर मचाया तो भागा बदमाश

khaskhabar.com: बुधवार, 31 जनवरी 2018 8:54 PM (IST)
सब्जी लेने गई नाबालिग से छेड़छाड़, शोर मचाया तो भागा बदमाश
जयपुर। बाजार में दवा व सब्जी लेने गई आठ साल की बालिका को एक व्यक्ति मुहं भींचकर अपने साथ ले गया और छेडछाड करने लगा। बालिका के शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से बदमाश उसे वहीं छोड़कर भाग निकला। बालिका रोती हुई देर रात अपने घर पहुंची तो परिजनों व पुलिस ने राहत की सांस ली। मामला भट्टाबस्ती थाना इलाके का है। पुलिस के अनुसार नया जालूपुरा निवासी बल्लू कुरैसी ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी आठ साल की बालिका तनवीर सोमवार शाम को बाजार में दवा व सब्जी लेने गई थी। देर तक वह वापस नहीं लौटी तो उसे आस-पास तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। इस पर थाना पुलिस को सूचना दी। देर रात करीब दस बजे बालिका रोती हुई बाजार में खड़ी मिली। पूछताछ में बालिका ने बताया कि मंडी में सब्जी लेने के दौरान एक अंकल उसे अपने साथ जंगल में ले गया। वहां पर उसे बालिका से छेड़छाड़ का प्रयास किया। बालिका के चिल्लाने पर पकड़े जाने के डर से बदमाश वहां से भाग निकला। इसके बाद बालिका जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी आपबीती बताई।
बालिका ने पूछताछ में बताया कि एक चालीस वर्षीय व्यक्ति उसे अपने साथ मुहं भींच कर जंगल में ले गया था। वहां पर उसने बालिका के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया, चिल्लाने पर बदमाश वहां से भाग निकला। इस मामले में मंडी व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग निकलवाई जा रही है। फिलहाल बदमाश की पहचान नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement