Doctor has done rape with the girl for two years by announcing marriage-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डॉक्टर ने किया शादी का झांसा देकर दो साल तक युवती के साथ दुष्कर्म

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 दिसम्बर 2017 8:22 PM (IST)
डॉक्टर ने किया शादी का झांसा देकर दो साल तक युवती के साथ दुष्कर्म
जयपुर। शादी का झांसा देकर दो साल तक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल थाना इलाके का है। पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय पीड़िता डूंगरपुर की रहने वाली है। वह वर्ष 2015 में एसएमएस मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही थी और जवाहर सर्किल थाना इलाके में किराए के कमरे में अपने बहन के साथ रहती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात आरोपी डॉक्टर राहुल डंडोर से हुई थी। वह भी उसी दौरान मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। आरोपित राहुल भी डूंगरपुर का ही होने के कारण दोनों में दोस्ती हो गई और दोनों एक-दूसरे से आए दिन मिलने लगे। पीड़िता का आरोप है कि एक दिन जब उसकी बहन गांव गई हुई थी, तब आरोपित राहुल उसके कमरे पर आया और उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद आरोपित ने दो साल तक पीड़िता को साथ अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
इस दौरान पीड़िता ने कई बार आरोपित को शादी करने के लिए कहा, लेकिन आरोपित उसे किसी न किसी बहाने से टाल जाता था। काफी दबाव बनाने के बाद एक दिन आरोपित राहुल ने पीड़िता से शादी करने की बात से मना कर दिया और कहा कि उसके परिजन उसकी शादी कहीं दूसरी जगह करना चाहते है।
इस बात से आहत होकर पीड़िता ने आरोपित राहुल के खिलाफ डूंगरपुर के कोतवाली थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। लेकिन घटना जवाहर सर्किल क्षेत्र की होने के कारण वहां से जीरो नंबरी एफआईआर काटकर जयपुर के जवाहर सर्किल थाने को सौंपी गई है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement