Desired accused arrested for cheating Rs 2.5 crore in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में ढाई करोड़ की ठगी में वांछित आरोपित गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 सितम्बर 2020 1:37 PM (IST)
जयपुर में ढाई करोड़ की ठगी में वांछित आरोपित गिरफ्तार
जयपुर। शास्त्री नगर थाना पुलिस ने ढाई करोड़ रुपए की ठगी के मामले में वांछित आरोपित को अलीगढ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित हर्षवर्धन ठाकुर उर्फ हर्ष ठाकुर (30) अलीगढ उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। उसने अपने साथी पवन के साथ मिलकर शास्त्री नगर इलाके में ठगी का धंधा शुरू किया। धन दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से 2 करोड़ 50 लाख रुपए की ठगी कर दोनों फरार हो गए। गत फरवरी माह में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने प्रकरण में आरोपित पवन को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन आरोपित हर्षवर्धन पुलिस को गच्चा देने में सफल हो गया। काफी समय से पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की एक टीम रविवार को अलीगढ़ उत्तर प्रदेश पहुंची। वहां से ठगी में वांछित आरोपित हर्षवर्धन ठाकुर उर्फ हर्ष ठाकुर को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement