Death of Dairy Operator and Servant in Meerut, Case filed against 8 Punk-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेयरी संचालक व नौकर की हत्या, 8 नामजद

khaskhabar.com: शनिवार, 04 नवम्बर 2017 11:12 AM (IST)
डेयरी संचालक व नौकर की हत्या, 8 नामजद
मेरठ। उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ के नौचंदी क्षेत्र के ढबाईनगर गली-8 में बाइक सवार बदमाशों ने डेयरी संचालक और नौकर को गोलियों से भून डाला। नौकर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं डेयरी संचालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हत्याकांड के पीछे रंगदारी और गैंगवार की बात भी कही जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जान मोहम्मद उर्फ जानी निवासी जाकिर कालोनी गली-4 और सलीम शाहपीर गेट की थाना नौचंदी क्षेत्रांतर्गत ढबाईनगर नहारिया गली नं. 8 में साझे की डेयरी है। गुरुवार देर रात सलीम (30) व उसका नौकर शमी उर्फ समीर (40) डेयरी पर बैठे थे। तभी मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवक आए और दोनों पर फायरिंग कर फरार हो गए। इस फायरिंग में शमी उर्फ समीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सलीम की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
सूचना मिलने पर एसएसपी मंजिल सैनी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और तहकीकात की। पुलिस ने इस संबंध में थाना मृतकों के परिजनों की तहरीर पर थाना नौचंदी पर मुअसं 572/17 धारा 147/148/149/302/120बी/34 भादवि के तहत जाकिर अली समेत 08 लोगों के खिलाफ नामजद का अभियोग दर्ज किया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement