Dairy operator robbed in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में मारपीट कर डेयरी संचालक से लूट

khaskhabar.com: बुधवार, 22 जुलाई 2020 11:53 AM (IST)
जयपुर में मारपीट कर डेयरी संचालक से लूट
जयपुर। शिप्रापथ इलाके में मंगलवार रात चार बदमाश मारपीट कर डेयरी संचालक से नकदी लूटकर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ खलील अहमद ने बताया कि करतारपुरा महेश नगर निवासी विपिन शर्मा की वीटी रोड चौराहा पर डेयरी बूथ है। घटनाक्रम के मुताबिक, रात करीब 10 बजे वह कलेक्शन की रकम बैग में रखकर डेयरी बंद कर जा रहा था। इसी दौरान स्वीफ्ट कार में आए चार बदमाशों ने उसपर हमला बोल दिया। डण्डों से डेयरी संचालक पर ताबड़तोड़ वार कर बैग छीनने का प्रयास किया। हाथ में लपटा बैग नहीं छीन पाने के दौरान जेब में रखे 400 रुपए निकाल लिए।चीख-चिल्लाहट की आवाज सुनकर राहगीर इकठा होने लगे, तो बदमाश जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि बैग में करीब 25 हजार रुपए, मोबाइल व दस्तावेज रखे थे, जो बदमाश ले जाने में कामयाब नहीं हो सके। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कार सवार बदमाशों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement