Crime News - Stolen mobile buyer arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्राइम न्यूज - चोरी का मोबाइल खरीदने वाला गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 04 अगस्त 2019 6:20 PM (IST)
क्राइम न्यूज -  चोरी का मोबाइल खरीदने वाला गिरफ्तार
जयपुर । राजधानी की सांगानेर थाना पुलिस ने चोरी का मोबाइल खरीदने वाले युवक को रविवार दोपहर गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आनंद उर्फ छोटू (23) मूलत निवाई टोंक हाल गणपति हॉस्टल महात्मा गांधी अस्पताल के पास का रहने वाला है। चोरी गए मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने रविवार दोपहर उसको धर-दबोचा। चोरी के मोबाइल खरीदने का स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी का एक मोबाइल बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement