Created subordinate employee rape video, the arrested General Manager of FCI-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुष्कर्म कर वीडियो बनाई, भारतीय खाद्य निगम का महाप्रबंधक गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 12 सितम्बर 2018 2:55 PM (IST)
दुष्कर्म कर वीडियो बनाई, भारतीय खाद्य निगम का महाप्रबंधक गिरफ्तार
जयपुर। भारतीय खाद्य निगम (FCI) अफसर ने अपनी ही अधीनस्थ कर्मचारी से दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। बाद में जब महिला ने पुलिस में शिकायत की तो पुलिस ने FCI के महाप्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तारी की कार्रवाई बजाजनगर पुलिस ने की है। इस महिला ने दो महीने बजाजनगर थाने में शिकायत की थी कि उसका तबादला जयपुर से बाहर हो गया था। तबादले को रोकने के बहाने इस अफसर ने महिला को एक होटल में बुलाया। वहां उससे दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इस वीडियो के बहाने वह अधीनस्थ कर्मचारी को ब्लैकमेल करने लगा। महिला को मीटिंग के बहाने दिल्ली ले गया, वहां ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। महिला ने जब दो महीने पहले थाने में इसकी शिकायत की तो पुलिस ने जांच के नाम पर ही दो महीने निकाल दिए। बाद में उसने उच्चाधिकारियों को शिकायत की तो अफसर नवदीप भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement