Collapsed soil, worker killed during basement excavation in jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में बेसमेंट खुदाई के दौरान ढही मिट्टी, मजदूर की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 21 दिसम्बर 2020 5:40 PM (IST)
जयपुर में बेसमेंट खुदाई के दौरान ढही मिट्टी, मजदूर की मौत
जयपुर। गांधी नगर इलाके में स्थित एसएमएस स्कूल में बेसमेंट खुदाई के दौरान सोमवार दोपहर मिट्टी ढहने से दो मजदूर दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से दोनों को बाहर निकाला। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एसएमएस स्कूल में सोमवार को बेसमेंट खुदाई का काम किया जा रहा था। दोपहर करीब सवा तीन बजे खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से काम कर रहे दो मजदूर दब गए। मजदूरों के दबने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से मिट्टी हटवाकर दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। गंभीरावस्था में दोनों मजदूरों को अस्पताल भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान मजदूर रामबाबू (50) निवासी बिहार की मौत हो गई, जबकि दूसरे मजदूर मोहनदास को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement