BSF seizes more than six kilograms of heroin in Amritsar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमृतसर में BSF ने छह किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन जब्त की

khaskhabar.com: शनिवार, 29 जून 2024 10:47 AM (IST)
अमृतसर में BSF ने छह किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन जब्त की
अमृतसर । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के अमृतसर जिले में दो अलग-अलग अभियानों में छह किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन जब्त की है। बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन से मादक पदार्थों की मौजूदगी के बारे में पता लगाया और फिर तलाशी अभियान चलाया। इन अभियानों के तहत कुल 6.130 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। बीएसएफ ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "दो अलग-अलग अभियानों में, बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन से मादक पदार्थों की मौजूदगी के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद तलाशी अभियान चलाया और 6.130 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।''
उन्होंने आगे कहा, ''560 ग्राम की पहली खेप महावा गांव से और 5.570 किलोग्राम की दूसरी खेप कक्कड़ गांव से बरामद की गई। दोनों ही अमृतसर जिले में हैं। दोनों खेप पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई थीं। बीएसएफ सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के खतरे को रोकने के लिए दृढ़ संकल्पित और प्रतिबद्ध है।''
बता दें कि, इससे पहले 24 जून को बीएसएफ ने अमृतसर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में हेरोइन के एक संदिग्ध पैकेट के साथ एक चीन निर्मित ड्रोन बरामद किया था।
बरामद किया गया ड्रोन चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक था। उसमें 420 ग्राम संदिग्ध हेरोइन का एक पैकेट था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement