Bribe demanded for arrest of accused of assault and snatching, sub inspector himself arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मारपीट, छिनतई के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मांगी रिश्वत, सब इंस्पेक्टर खुद गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 जून 2024 09:11 AM (IST)
मारपीट, छिनतई के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मांगी रिश्वत, सब इंस्पेक्टर खुद गिरफ्तार
मोकामा। यहां एक सब इंस्पेक्टर को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पटना से आए निगरानी विभाग ने उक्त कार्रवाई भगवानपुर थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय परिसर में की। दरअसल भगवानपुर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर विनीत कुमार झा संजात गांव निवासी सौरभ कुमार से मारपीट और छिनतई के आरोपी की गिरफ्तारी करने के बदले 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहे थे। जिससे परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत पटना निगरानी से की। पटना निगरानी के द्वारा मामले का सत्यापन किया गया और सही पाए जाने पर टीम भगवानपुर पहुंची जहां प्रखंड कार्यालय परिसर में पीड़ित सौरभ कुमार ने जब इंस्पेक्टर विनीत कुमार झा को रिश्वत के रूप में 15 हजार रुपए दिया तब निगरानी विभाग की टीम ने सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल निगरानी की टीम आरोपी दारोगा को गिरफ्तार कर पटना के लिए रवाना हो गई। वहीं मोकामा में पत्रकारों से बात करते हुए निगरानी के डीएसपी अरुणोदय पांडे ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बदले 15 हजार की मांग की गई थी। जिसके बाद सब इंस्पेक्टर विनीत कुमार झा को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पीड़ित ने भी घटना की जानकारी देते हुए 15 हजार डिमांड की बात कुबूल की!

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement