Advertisement
बिहार: मुजफ्फरपुर में कोचिंग शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

पूरे मामले में पूछे जाने पर मुसहरी के थाना प्रभारी सुबोध कुमार मेहता ने कहा कि एक युवती को तरौरा बांध के समीप अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारी गई। घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया है, जहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। पुलिस इस मामले से जुड़े सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
क्राइम
Advertisement
Traffic
Features


