beating in the Municipal staff-traders, trader injured -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निगम कर्मचारियों और व्यापारियों में हुई मारपीट, एक व्यापारी घायल

khaskhabar.com: शनिवार, 12 अगस्त 2017 7:50 PM (IST)
निगम कर्मचारियों और व्यापारियों में हुई मारपीट, एक व्यापारी घायल
भरतपुर। नगर निगम के पीछे शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने विरोध कर दिया। इस दौरान निगम कर्मचारी और व्यापारियों में मारपीट हो गई। घटना में एक व्यापारी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार थाना मथुरागेट क्षेत्र की टोस्ट वाली गली में दिव्यांग भगवान दास अंडे वाले से दस्ते के कुछ कर्मचारियों ने मारपीट कर दी, जिससे दुकानदार भडक़ गए। भगवान दास के पुत्र का कहना था कि उन्होंने अपना सामान हटाने के लिए दस्ते के कर्मचारियों से थोड़ा समय मांगा था, लेकिन बदले में उनके साथ मारपीट व बदसलूकी की गई। घटना की जानकारी मिलते ही मथुरा गेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और व्यापारियों को समझाने के बाद उन्हें शांत किया। इसके बाद सभी व्यापारियों ने मथुरा गेट थाना पहुंच कर नगर निगम के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की। आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement