Bahraich: Dead youth identified, was found hanging from a tree in the forest on Saturday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बहराइच: मृत युवक की हुई पहचान, शनिवार को जंगल में पेड़ से लटकता मिला था

khaskhabar.com: रविवार, 09 जून 2024 4:03 PM (IST)
बहराइच: मृत युवक की हुई पहचान, शनिवार को जंगल में पेड़ से लटकता मिला था
बहराइच। जिले के मोतीपुर रेंज के जंगल में शनिवार को एक युवक का शव जामुन के पेड़ से फंदे से लटकता मिला था। रविवार सुबह युवक की पहचान हो गई है। वह मोतीपुर गांव का निवासी है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के हंसुलिया जंगल में शनिवार सुबह एक युवक का शव जामुन के पेड़ से लटकता मिला था। काफी प्रयास के बाद भी युवक की पहचान न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई। जिस पर उसकी पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी अनिल यादव (25) अशोक यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। उसने आत्महत्या क्यों की, यह घर के लोग भी बता पाने में असमर्थ हैं। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि युवक एक सप्ताह पहले ही पंजाब से घर आया था। वह वहीं पर काम करता था। पिता मोतीपुर वन बैरियर के पास पान की दुकान का संचालन करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement