Attack of sharps arms youth killing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेजधार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, हमलावरों का सुराग नहीं

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018 11:42 PM (IST)
तेजधार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, हमलावरों का सुराग नहीं
रोहतक। सदर थाना के अंतर्गत गांव सिंहपुरा के पास एक युवक की निर्मम हत्या करके शव को ड्रेन नंबर आठ में फैक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ड्रेन से बाहर निकलवाया। मृतक के हाथ व पैर बांध रखे थे और उसके माथे से खून बह रहा था, जिस पर पुलिस का मानना है कि भारी वस्तु व तेजधार हथियार से हमला कर युवक की हत्या की गई है। युवक गांव निदाना का रहने वाला था, जो अब हाल में सूर्य नगर स्थित मकान में किराए पर रहता था। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एफएसएल की विशेष टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन पुलिस को हत्या से जुडे कोई सुराग नहीं मिले। शुक्रवार सुबह गांव सिहंपुरा के कुछ लोग सुबह सैर पर निकले थे। जब वह ड्रेन नंबर आठ के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक युवक का शव ड्रेन में पड़ा है। इसकी सूचना उन्होंने सदर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ड्रेन से बाहर निकाला। युवक की पहचान गांव निदाना हाल सूर्य नगर निवासी प्रवीण के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शव गृह भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या में जानकार व्यक्तियों का हाथ हो सकता है और पुलिस इसी आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। डीएसपी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बारे में पता किया। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement