arrested Two including the doctor in fetal gender test-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भ्रूण लिंग जांच करते डॉक्टर सहित दो गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 10:42 PM (IST)
भ्रूण लिंग जांच करते डॉक्टर सहित दो गिरफ्तार
जयपुर। राज्य पीसीपीएनडीटी दल ने गुजरात में 5वीं बड़ी इंटरस्टेट कार्रवाई कर पाटन जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राधनपुर में डिकॉय ऑपरेशन कर भ्रूण लिंग परीक्षण करते डॉ. शैलेष गजर एवं गुजरात के धानेरा की दलाल संगीता व बामणवास भड़ली के नरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया है। राज्य पीसीपीएनडीटी दल का यह इस वित्तीय वर्ष में 26वां एवं अब तक का 56वॉ डिकॉय ऑपरेशन है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने प्रदेश में भू्रण लिंग परीक्षण पर शिकंजा कसने के लिए गुजरात में की गई इस बड़ी कार्रवाई के लिए पीसीपीएनडीटी दल को बधाई दी है। अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं मिशन निदेशक एनएचएम नवीन जैन ने बताया कि भू्रण लिंग परीक्षण की सूचना प्राप्त होने पर डिकॉय ऑपरेशन की तैयारी की गई। उन्होंने बताया कि बाड़मेर से डिकॉय गर्भवती महिला को दलाल संगीता दूसरे दलाल नरेंद्र की गाड़ी सेे बाड़मेर से गुजरात के राधनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले गई। सीएचसी में कार्यरत चिकित्सक शैलेष गजर ने महिला की बिना फार्म एफ भरे एवं बिना किसी पहचान-पत्र लिए रजिस्टर्ड सोनोग्राफी मशीन से भू्रण लिंग जांच की। डिकॉय महिला ने जांच के बाद पीसीपीएनडीटी दल को इशारा किया और चिकित्सक सहित 41 वर्षीय दलाल संगीता एवं 35 वर्षीय नरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। दल ने मौके पर ही सोनोग्राफी मशीन जब्त कर भू्रण लिंग जांच के लिए दिए गए 30 हजार रुपए बरामद किए।

[@ 50 से ज्यादा लडकियों को किया ब्लैकमेल...]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement