ACBs big action: JEs broker Phool Singh arrested red handed while taking bribe of 17 thousand, JE absconding-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसीबी की बड़ी कार्रवाई: जेईएन का दलाल फूलसिंह 17 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जेईएन फरार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 सितम्बर 2025 8:12 PM (IST)
एसीबी की बड़ी कार्रवाई: जेईएन का दलाल फूलसिंह 17 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जेईएन फरार
अलवर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) चौकी अलवर प्रथम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसएस पिनान के जेईएन तेज सिंह के दलाल फूलसिंह को 17,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की गई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, के महानिदेशक पुलिस स्मीता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी अलवर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के घर के पास शिवजी का मन्दिर है। दिनांक 10.09.2025 को पिनान जीएसएस का तेज सिंह जेईएन परिवादी के घर आये और उससे कहा कि तुम लोगों ने मन्दिर में बिना मीटर के विद्युत का सीधा कनेक्शन कर रखा है। जेईएन तेजसिंह ने (परिवादी )मुझे साईड में ले जाकर कहा की तुमने मन्दिर में चोरी की लाईट लगा रखी है या तो तुम अभी तीस हजार रूपये दो अन्यथा एक लाख रूपये की वीसीआर भर दूंगा। मैनें जेईएन साहब से कहा कि इस कनेक्शन से हमारा कोई लेना देना नहीं है। हमने तो मन्दिर में आने जाने वालो के लिए लाईट लगा रखी है। घर के इन्वेटर से मन्दिर की लाईट को जोड रखा है। हमारे घर का तो अलग से कनेक्शन ले रखा है। परन्तु उसने मुझे धमकी दी की यदि तुम 30000 रूपये कल तक नहीं दोगे तो मैं तुम्हारी एक लाख की वीसीआर भर दूंगा मुझे वीसीआर के डरा धमकाकर से 5000 रूपये तो जेईएन ने उसी समय ले लिया और जाते हुये कहा कल तक 25000 रूपये नहीं लाया तो वीसीआर भर दूंगा। उक्त वीसीआर नही भरने के नाम पर 30000/- रूपये की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर ए.सी.बी. चौकी अलवर प्रथम राजशे सिंह उप महानिरीक्षक पुलिस प्रथम के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी महेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएलओ द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी जेइएन के दलाल फूलसिंह को परिवादी से 17000 /- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी तेजसिंह जेइएन कार्यवाही की भनक लगने के कारण मौके से फरार हो गया।
आरोपी से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement