a principal raped with school teacher at kho nagorian colony in jaipur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पहले बनाया धर्म की बहन, फिर जमाया विश्वास और भाई ने लूट ली इज्जत

khaskhabar.com: सोमवार, 22 जनवरी 2018 7:41 PM (IST)
पहले बनाया धर्म की बहन, फिर जमाया विश्वास और भाई ने लूट ली इज्जत
जयपुर। एक स्कूल संचालक ने अपने यहां पढाने वाली एक शिक्षिका को अपनी हवस का शिकार बना डाला। खास बात ये है कि आरोपी ने पहले युवती को अपनी धर्म की बहन बनाया था। आरोपी पीडिता से रक्षाबंधन हर साल राखी बंधवाता था। जब युवती को विश्वास हो गया तो आरोपी ने इस धिनौनी वारदात को अंजाम देते हुए भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार कर डाला। यह मामला है राजधानी जयपुर के खोह नागोरियन थाना इलाके का। पुलिस के मुताबिक पालड़ी मीणा स्थित एक निजी स्कूल में 21 वर्षीय शिक्षिका बच्चों को पढाने जाती थी। इसी स्कूल के संचालक प्रधानाध्यक पवन महावर ने पीडिता को बीच रास्ते में अपनी कार में बैठा लिया। प्रधानाध्यापक पर विश्वास कर पीडिता आरोपी की कार में बैठ गई। इसके बाद आरोपी पवन महावर ने पीडिता को अपने साथ एक सुनसान जगह पर ले गया। यहां ले जाने के बाद पीडिता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीडिता को घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी। दुष्कर्म कर आरोपी पीडिता को बीच रास्ते में छोड़कर चला गया। बाद में डरी सहमी पीडिता ने खोह नागोरियन थाने में आरोपी पवन महावर के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज कराया।
पूछताछ में पीडिता ने बताया कि स्कूल पढाते पढाते आरोपी पवन महावर ने उसे पहले अपनी धर्म की बहन बना लिया। भाई समझकर पीडिता को उस पर विश्वास हो गया। जब दोनों के बीच भाई-बहन रिश्ता अच्छा बना गया। आरोपी पवन पीडिता से रक्षाबंधन हर साल राखी बंधवाता था। मौका पर एक दिन आरोपी ने पीडिता को बीच रास्ते में कार में बैठा लिया। पीडिता भी भाई समझकर कार में बैठ गई। इसके बाद आरोपी ने अपनी इस वारदात को अंजाम दिया।
फिलहाल पुलिस पीडिता के बयानों के आधार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement