A crook arrested in Jaipur under Operation aag, seized sharp dagger-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में ऑपरेशन आग के तहत बदमाश गिरफ्तार, धारदार कटार जब्त

khaskhabar.com: गुरुवार, 31 दिसम्बर 2020 11:56 AM (IST)
जयपुर में ऑपरेशन आग के तहत बदमाश गिरफ्तार, धारदार कटार जब्त
जयपुर। सिंधीकैम्प थाना पुलिस ने ऑपरेशन आग के तहत बुधवार शाम एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से धारदार कटार जब्त की है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि खासाकोटी पुलिया के नीचे एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है, जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर संदिग्ध को धर-दबोचा। तलाशी में उसके पास धारदार कटार मिली। पुलिस ने आरोपित मुजाहिद को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर अवैध हथियार जब्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement