A clever thief arrested in Bijnor, juvenile delinquent also detained, stolen goods recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजनौर में एक शातिर चोर गिरफ्तार, बाल अपचारी भी निरुद्ध, चोरी का सामान बरामद

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 मई 2024 5:25 PM (IST)
बिजनौर में एक शातिर चोर गिरफ्तार, बाल अपचारी भी निरुद्ध, चोरी का सामान बरामद
बिजनौर। स्थानीय पुलिस को चोरी का मामला सुलझाने में सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 1 नफर शातिर चोर को गिरफ्तार करने के साथ ही 1 नफर बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया है। उनसे चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। चोर का नाम उमेश चन्द्र अवस्थी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक 28 मई 2024 को तिजोरी खोलने पर एक्सिस बैंक से सोने का बिस्किट, अन्य जेवरात और नगदी गायब पाई गई थी। जिसके बाद बिजनौर पुलिस द्वारा मुकद्दमा दर्ज किया गया था। उमेश चन्द्र अवस्थी पुत्र अज्ञात व अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं माल की बरामदगी के लिए कई पुलिस टीमों को लगाया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी किया गया माल 1 बिस्किट, 1 जोड़ी झाला, 2 जोड़ी झुमका, 1 जोड़ी टॉप्स, 5 जोड़ी पायल, 10 जोड़ी बिछिया, 1 कड़ा, 12500/ रूपए नगद, बरामद कर लिए गए हैं। अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। एजेंसी

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement