14 arrested for cow slaughter in Lakhimpur Kheri-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लखीमपुर खीरी में गोकशी के आरोप में 14 गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 दिसम्बर 2022 10:56 AM (IST)
लखीमपुर खीरी में गोकशी के आरोप में 14 गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी (उप्र)। लखीमपुर खीरी में कथित तौर पर गोवंशीय पशुओं की हत्या और व्यापार में शामिल अंतरजिला गिरोह के 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार रात मुठभेड़ के बाद गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। सरसावां-सहजनी मार्ग पर हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। बाद में पुलिस इकाई ने एक गौशाला के चौकीदार सहित सात और को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से अवैध देसी पिस्तौल, कारतूस, धारदार चाकू और चार गाय बरामद की। लखीमपुर खीरी के एसपी संजीव सुमन ने कहा, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी हाल ही में 15 गायों के वध के लिए जिम्मेदार हैं। जिले के सुनसी गांव में एक गौशाला से ले जाई गई गायों के शव 18 दिसंबर को गन्न के खेत से बरामद किया गया। गिरोह ने कथित तौर पर गौशाला के चौकीदार को 15 गायों को बेचने का लालच दिया और फिर रात में गायों को काट दिया।
एसपी ने कहा, कुछ आरोपी 2017 में हुई ऐसी ही घटनाओं में शामिल थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement