धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में एक नशेडी बेटे द्वारा अपनी मां को जिंदा जलाने का प्रसंग सामने आया है। इस नशेडी बेटे ने अपनी मां को इसलिए जिंदा जला दिया क्योंकी मां ने उसे शराब के लिए पैसे देने से इंकार कर दिया था। महिला को झुलसी अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धार जिले के मनावर थाना क्षेत्र के गोपालपुरा बस्ती निवासी उमा ठाकुर के तीन बेटे हैं। उमा के पति की मौत हो चुकी है और दो बेटे अलग रहते हैैं।